शिमला: इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन, रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन एवं रोटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंथन का 25वाँ संस्करण (सिल्वर जुबली मंथन) आरकेएमवी, शिमला में बड़े उत्साह, उमंग और सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। पिछले 25 वर्षों से तीनों क्लबों द्वारा निरंतर आयोजित किया जा रहा यह संयुक्त प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की गौरवशाली परंपरा बन चुका है।
इस वर्ष लगभग 40 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार एवं मुख्य अतिथि ज्योति राणा, एचएएस, द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 40 विद्यालयों के 400 विद्यार्थी, 45 शिक्षक, 10 अभिभावक तथा आरकेएमवी एवं एचपीएनएलयू के 30 रोटरैक्टर्स उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं का आयोजन:अंग्रेज़ी भाषण, हिंदी भाषण, ऑन-द-स्पॉट चित्रकला (कनिष्ठ, उप-कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग) और ऑन-द-स्पॉट स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति: भोजन के पश्चात समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्दर गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीता कालरा विशिष्ट अतिथि रहीं।
इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन की सहभागिता: इस गौरवपूर्ण आयोजन में अध्यक्ष पूनम शर्मा, सचिव रूपिंदर राजपाल, ISO आकांक्षा सूद, एडिटर पूनम चंदेल, विपिन गुप्ता, रजनी सलवान, मधु पून, संतोष पून, इंदु कंवात्रा, नीरू जैन, उपासना कालटा, रीतू शर्मा, सतविंदर कौर, अंजू ठाकुर, रश्मि सूद, नमिता अग्रवाल, धवल दीप कौर और इरा सूद उपस्थित रहीं।


More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग