शिमला :जिले में।ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। शातिर लोगो को झांसा दे कर उनसे ठगी कर रहे है। ऐसा ही मामला आईजीएमसी में सामने आया है जहाँ एक ठग अस्पताल आने वाले को सस्ते में ओर जल्दी काम करवा देने के एवज में लोगों से पैसे बसूलता था।
आईजीएमसी के सुरक्षा कर्मियों ने
आई.जी.एम.सी. में मरीजों के शीघ्र टैस्ट करवाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर का पर्दाफाश किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। आरोपी समरकोट रोहडू का रहने वाला है। यह कामयाबी आई.जी.एम.सी. में एक महिला सुरक्षा कर्मी को मिली है। यह शातिर मरीजों को लालच देता था कीआपके टैस्ट शीघ्र हो जाएगे और आपकों इसके लिए इतने पैसे देने होगे। मरीज भी मजबूरी में पैसे दे देते थे, जबकि आई.जी.एम.सी. में ज्यादातर टैस्ट निशुल्क होते है, लेकिन शातिर द्वारा उसके भी पैसे मांगे जाते थे। हुआ यह की आरोपी जब आई.जी.एम.सी. में एक मरीज की पर्ची लेकर टैस्ट करवाना चाह रहा था तभी सुरक्षा कर्मी महिला ने उसे देख लिया और उसका पीछा किया। जैसे ही सुरक्षा कर्मी महिला ने देखा की यह मरीजों से पैसे ले रहा है सुरक्षा कर्मी महिला ने उसे बात करनी चाही, लेकिन आरोप एकदम भाग गया। सुरक्षा कर्मी महिला ने उसका पिछा किया और मनचंदा के पास उसे पकड़ लिया। आरोपी को सुरक्षा कर्मियों ने फिर पकडक़र आई.जी.एम.सी. लाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफतार किया। बताया जा रहा है कि आई.जी.एम.सी. में इस शातिर ने कई लोगों से पैसे ठगे है। प्रशासन के पास कई लोगों की शिकायतें भी पहुंची थी। शातिर हाथ नहीं लग पा रहा था। आई.जी.एम.सी. में प्रदेश भर से मरीज अपना उपचार करवाने आते है। ऐसे में ज्यादा भीड़ होने के चलते टैस्ट करवाने के लिए काफी परेशानी होती है। शातिर ने भी यही फायदा उठाया कि मरीजों को इस तरह से आसानी से लूटा जा सकता है। पुलिस आरोपी से गंभीरता से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह