शिमला।प्रदेश के लेखकों की रचनाओं एवं साहित्य की उपलब्धता के लिए आज गेयटी थिएटर के प्रदर्शनी हॉल में किताब घर का उद्घाटन सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश राकेश कंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि इस किताब घर के खुलने से जहां हिमाचल के लेखकों की किताबें, हिमाचल पर लिखी गई किताबें, तथा हिमाचल पर शोध किया गया है उससे संबंधित पुस्तक व सामग्री इस किताब घर में पढ़ने व खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हिमाचल की कलाकृतियां व अन्य कार्यों को भी इस परिधि क्षेत्र में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग यहां से हिमाचल के लेखकों की किताबें खरीद व पढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के रचनाकारों के साहित्य की उपलब्धता के लिए आने वाले दिनों में यह स्थान अत्यंत कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इसमें हिमाचल के 115 लेखकों की 400 किताबें तथा अकादमी और भाषा विभाग द्वारा प्रकाशित अन्य विभिन्न विषयों की दो हजार के करीब किताबें इसमें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह किताब घर प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहेगा इस अवसर पर निदेशक भाषा संस्कृति एवं प्रारंभिक शिक्षा डॉ पंकज ललित तथा प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रख्यात साहित्यकार व लेखक उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित साहित्यकारों कलाकारों व लेखकों से परस्पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान जिन बिंदुओं पर रचनाकारों द्वारा सुझाव प्रदान किए गए हैं उन्हें सरकार के ध्यान में लाकर क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक रचनाकारों को इसमें शामिल कर प्रदेश की कला संस्कृति और भाषा का विस्तार किया जा सके।
शिमला में खुला किताब घर ,प्रदेश के लेखकों की रचनाओं एवं साहित्य की होगी उपलब्धता


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी