शिमला। जिले मे आगजनी के मामले थम नही रहे है आए दिन आग लगने से लाखों का नुकसान हो रहा है। ताजा मामले में
रोहड़ू के चिडग़ांव में रात 2.30 गांव दिवदी , तहसील जिला शिमला में मनोज कुमार की दो मंजिला गऊशाला में अचानक आग लगी । जिसमे एक गाय अधजली अवस्था मे मृत पाई गई तथा तीन मेमने व क़रीब 20 मुर्गे/मुर्गियां भी जल गईं । स्थानीय गाँव वालों द्वारा ही आग को जल्दी बुझाया गया । जिसकी सूचना थाना पर आज समय करीब 11.30बजे दिन को मिली । जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ शाला मे जब आग लगी लोग सो रहे थे। आग की लपटों की आवाज से स्थानीय लोग उठे तो देखा कि आग लगी हुई है। लोगो ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा होने से आग भड़कती गयी जिससे मवेशी जल गए। गोरतलब है कि शिमला मे इससे पहले भी आगजनी के मामले सामने आ चुके है जिसमें काफी नुकसान हुआ है। आग किसी कारण लगी अभी यह पता नही चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी