शिमला।ठियोग उपमंडल के मतियाना इलाके में एक स्विफ्ट कार रात के अंधेरे में करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और ठियोग के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा घोड़ी नाला के पास बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय हिमांशु पुत्र शम्मी शर्मा और 25 वर्षीय मनीष शर्मा पुत्र श्याम लाल के तौर पर हुई है। दोनों ठियोग तहसील के गब्बास गांव के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात को अपने गांव लौटते वक्त घोड़ी नाला-भड़ाना सम्पर्क मार्ग पर कार हादसे का शिकार हुई। स्थानीय लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनकर पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। कड़ाके की ठंड के बीच शवों को खाई से निकालने में ठियोग पुलिस के दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी
मतियाना में कार खाई के गिरी 2 की मौत


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India