*गणतंत्र दिवस : एबीवीपी शिमला महानगर इकाई ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई द्वारा आज  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया | यह यात्रा एडवांस स्टडी से शुरू हुई और ऐतिहासिक रिज़  मैदान पर इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ |
इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत में एडवांस स्टडी के पास उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि ये दिन भारत के लिए गौरव का दिन है |  वर्ष 1950 में आज ही के दिन भारत ने अपने संविधान को लागू किया था। उसके बाद से हर साल 26 जनवरी भारत के गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है | आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, राष्ट्र हित के लिए काम करते आ रही है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आकाश ने  देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भी स्मरण किया | उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्हें बहुत बार जेल भी जाना पड़ा और अंग्रेजी सेनाओं के बहुत जुल्म भी सहने पड़ा | इन सबके बाबजूद  उन सबका एक ही लक्ष्य था – भारत को आजाद कराना और आखिरकार अंत मे वह इसमें सफल हो गए। आकाश ने कहा कि हम सभी को हमेशा अपने देश के प्रति जागरूक रहना चाहिए। देश के युवाओं राष्ट्र के हित में हमेशा आगे आना चाहिए। सम्बोधन के उपरांत एडवांस स्टडी से 150 फ़ीट तिरंगे को हाथों में थामे हुए कार्यकर्त्ताओं ने भारत माता के जयघोषों के साथ इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की |
*युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न करना ही एकमात्र उद्देश्य*
आकाश ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है और हमें इस पर गर्व है | तिरंगा यात्रा’ का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का प्रवाह करना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को रेखांकित करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रेम और सद्भाव का संदेश देना भी है, ताकि हम सब मिलकर देश की उन्नति और विकास में में,प्रेम सदभाव और सौहार्द के साथ अपनी भूमिका का समय रहते सही निर्वाहन कर सकें।
*एडवांस स्टडी से शुरू , रिज़ मैदान पर हुआ समापन*
यह तिरंगा यात्रा एडवांस स्टडी से चौड़ा मैदान, विधानसभा, सीटीओ चौक, लोअर बाजार, मॉल रोड़, स्कैण्डल पॉइंट से होते हुए रिज़ मैदान पर समाप्त हुई |
विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मौसम ने भी खलल डाला | तिरंगा यात्रा के दौरान हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली लेकिन इस से भी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा | कड़ाके की ठंड में भी कार्यकर्त्ता इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए | इस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्त्ता जोश से भरे हुए थे | यात्रा के दौरान देश भक्ति नारों व गीतों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति मय हो गया था। इस तिरंगा यात्रा में पर्यटकों तथा आम लोगों का भी भरपूर सहयोग विद्यार्थी परिषद को मिल रहा था |  लोग इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र भक्ति से भरपूर नारे लगा रहे थे | 150 फ़ीट लंबा तिरंगा यात्रा देखकर शहर के लोगों में भी गजब का उत्साह था।
 रिज़ मैदान पर समाप्त हुई इस विशाल तिरंगा यात्रा में लगभग 127 कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

About Author