शिमला। ,,73 वां गणतंत्र दिवस समारोह का राज्यस्तरीय समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकिया व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए। हालांकि कार्यक्रम में बर्फबारी ने खलल डाला जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो को गेयटी थियेटर में करवाया गया।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व झांकियों के माध्यम से दिए संदेश को सभी को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि झांकियों के द्वारा कोविड महामारी के दौरान सतर्कता बरतने का संदेश दिया है।
वन्ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व कहा कि महामारी के इस दौर में भी सरकार ने हिमाचल के हर वर्ग का विकास जारी रखा और
प्रदेशवासियों को किसी तरह की मुश्किलें नही आने दी। हिमाचल प्रदेश की विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर प्रसन्तता व्यक्त करते हुऐ सीएम ने कहा कि दोनों ने हिमाचल के नाम देश और दुनिया मे कला साहित्य और शिल्प कला में रोशन किया है। चम्बा रुमाल को दुनिया भर में पहचान मिली है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी