शिमला:13 अक्तूबर, 2021ः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त के निर्देशानुसार व प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल से आगामी लोकसभा व विधानसभा उप-चुनावों के लिए पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक, प्रभारी व सह-प्रभारियों की तैनाती की गई है। मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए श्री संत राम धीमान को पर्यवेक्षक, विजय कुमार, डा. विजय कपिल व रविन्द्र पाल सिंह को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही मंडी लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।
अर्की विधानसभा उप-चुनाव के लिए वीरेन्द्र जसवाल व संजय भंडारी कोे पर्यवेक्षक, राजेन्द्र शर्मा, संदीप बत्रा, सुरेन्द्र वर्मा, रमेश ठाकुर, आशा गुप्ता, सुनीता ठाकुर, सत्या चैहान को सह-पर्यवेक्षक, संजय ठाकुर व भारत भूषण मोहिल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही अर्की विधानसभा में सह-प्रभारियों व बूथ स्तर पर सदस्यों की तैनाती भी की गई है।
फतेहपुर विधानसभा उप-चुनाव के लिए मनोहर लाल कौंडल को पर्यवेक्षक, सोहराब कालिया, विक्रम चैधरी, परशोत्तम प्रकाश, त्रिलोक चंद, राकेश शर्मा, हरबंश लाल धीमान, विक्रमजीत सिंह शर्मा, चिंत राम को सह-पर्यवेक्षक व संजीव जसवाल को प्रभारी बनाया गया है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा के लिए भोपाल शर्मा को पर्यवेक्षक, उषा मेहता, बलदेव सिंह ठाकुर को सह-पर्यवेक्षक, भूमि देव शर्मा, राजेश शर्मा, सुंदर बाला, कमल शर्मा, जीत सिंह राणा को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक प्रभारी के साथ सह-प्रभारियों की तैनाती भी की गई है।
लोकसभा व विधानसभा उप-चुनावों के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक, प्रभारी व सह-प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भेजना सुनिश्चित करें।
More Stories
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई,सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार,मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई को फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश।
जनता के टैक्स का पैसा लूटा रही सुक्खू सरकार: राजेंद्र राणा
शिमला के संजौली में मस्जिद का घेराव, अवैध निर्माण तोड़ने की मांग-