कांग्रेस सेवादल ने  लोकसभा व विधानसभा उप-चुनावों के लिए तैनात किए पर्यवेक्षक व प्रभारी

शिमला:13 अक्तूबर, 2021ः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त के निर्देशानुसार व प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल से आगामी लोकसभा व विधानसभा उप-चुनावों के लिए पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक, प्रभारी व सह-प्रभारियों की तैनाती की गई है। मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए श्री संत राम धीमान को पर्यवेक्षक, विजय कुमार, डा. विजय कपिल व रविन्द्र पाल सिंह को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही मंडी लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।
अर्की विधानसभा उप-चुनाव के लिए वीरेन्द्र जसवाल व संजय भंडारी कोे पर्यवेक्षक, राजेन्द्र शर्मा, संदीप बत्रा, सुरेन्द्र वर्मा, रमेश ठाकुर, आशा गुप्ता, सुनीता ठाकुर, सत्या चैहान को सह-पर्यवेक्षक, संजय ठाकुर व भारत भूषण मोहिल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही अर्की विधानसभा में सह-प्रभारियों व बूथ स्तर पर सदस्यों की तैनाती भी की गई है।
फतेहपुर विधानसभा उप-चुनाव के लिए मनोहर लाल कौंडल को पर्यवेक्षक, सोहराब कालिया, विक्रम चैधरी, परशोत्तम प्रकाश, त्रिलोक चंद, राकेश शर्मा, हरबंश लाल धीमान, विक्रमजीत सिंह शर्मा, चिंत राम को सह-पर्यवेक्षक व संजीव जसवाल को प्रभारी बनाया गया है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा के लिए भोपाल शर्मा को पर्यवेक्षक, उषा मेहता, बलदेव सिंह ठाकुर को सह-पर्यवेक्षक, भूमि देव शर्मा, राजेश शर्मा, सुंदर बाला, कमल शर्मा, जीत सिंह राणा को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक प्रभारी के साथ सह-प्रभारियों की तैनाती भी की गई है।
लोकसभा व विधानसभा उप-चुनावों के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक, प्रभारी व सह-प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भेजना सुनिश्चित करें।

About Author