नाले में गिरने से 150 से 200 के लगभग भेड़ बकरियों की मौत
शिमला
शिमला जिला के जुब्बल में डोडरा क्वार के भरोट गांव के समीप एक बार फिर हुआ दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 200 भेड़-बकरियों की नाले में गिरने से हुई दर्दनाक मौत हुई है। इससे बकरी पालकों को हुआ भारी नुकसान हुआ है।बताया जा रहा है कि डोडरा क्वार के भरोट गांव में।सड़क बनाने के काम चला हुआ है। जिसके कारण जो जो पैदल मार्ग था वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बीती रात जब भेड़ बकरी पालक अपनी बकरियों को लेकर गांव से गुजर रहा था तो रास्ता ना होने कारण बकरियां सीधे उतराई में उतरने लगे लेकिन एक बकरियों के गिरने के साथ ही बाकी बकरियां भी नाले में जाकर गिर गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई लोगों को मामले का पता बुधवार सुबह लगा जब भेड़ पालक ने बताया कि उसकी बकरियां नाली में गिर गई है गौरतलब है कि 15 से 20 दिन पहले इसी जगह पर यह हादसा हुआ था उस समय भी 50 के लगभग बकरिया नाले में गिर गई थी और उनकी मौत हो गई थी इस बार फिर उसी जगह पर यह हादसा सामने आया है यहां पर लगभग 200 भेड़ बकरियां नाले में गिर गई है सूचना मिलते ही बुधवार दोपहर बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क जाने के काम के कारण पैदल चलने का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे देर रात में भी किसी को आना हो तो उसे काफी परेशानी उठानी पड़ती है ।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी