शिमला, राजधानी के मिडल बाजार में शाम के समय एक युवक ने एक कारोबारी पर चाकू से वार कर डाला। जिससे की बाजार में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सौरब नामक युवक ने कारोबारी चेतन को चाकू से प्रहार किया है। चेतन को पेट के दायनी साइड को चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि चेतन की मिडल बाजार में दुध की दुकान है। वही सौरब भी चेतन की दुकान में गया था । ऐसे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। चोटिल हुए चेतन का पुलिस ने डी.डी.यू. अस्पताल में मैडिकल करवाया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने सौरब को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस की आरोपी से पूछताछ चलती रही। बताया जा रहा है कि इनकी आपसी कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। मामले को लेकर पुलिस हरएक पहलू को खंगाल रही है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच इतना ज्यादा विवाद हुआ है इसको लेकर पुलिस मामले की जांच करने के बाद ही खुलासा करेंगी।
यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। सदर थाना के तहत मामले को लेकर जांच की जा रही है। इनकी आपसी लड़ाई क्यों हुई है। इसका पता पूछताछ व जांच के बाद ही पता लग सकता है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है।
-कमल वर्मा, ए.एस.पी. शिमला

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।