शिमला। ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हाकी टीम की झोली में पदक आया। इससे देश के लोग गदगद हैं। जीत की खुशी में शिमला में भी लोगों ने जश्न मनाया। बालूगंज और चक्कर के लोगों ने भी मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर स्थानीय निवासी नरेश शर्मा, चमन बंसल,गौरव,अशोक ठाकुर,दिलीप थापा, राजकुमार, भूपेंद्र कश्यप,सूरज,संजीव शर्मा,वेद, परमेश्वर ठाकुर और वीरेंद्र ने भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत को लेकर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि 41 साल बाद हाकी टीम को यह कांस्य पदक मिला है यह अहम मौका है और हाकी टीम ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल- गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या