शिमला। चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने का काम शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की शिमला में एक बैठक की और ओबीसी वर्ग के लोगों को जागरूक कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ़ अपने अधिकारों को लेकर लड़ने की रणनीति तैयार की
कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों को खत्म करने के आरोप लगाए और कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 8 लाख से घटाकर 6 लाख कर दिया है साथ ही इसमें कृषि आय और सैलरी को भी जोड़ दिया जो कि सरासर गलत है सरकार तुरंत इसकी सीमा बढ़ाए और कृषि आय और सैलरी को भी इससे बाहर करे। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी का बैकलॉग शून्य हो गया है जिसे सरकार भरने के कोई कदम नहीं उठा रहीं हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पंचायती राज में ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया है जो ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस ओबीसी विभाग इसको लेकर सरकार खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है।
बाइट….. कैप्टन अजय सिंह यादव… राष्ट्रीय अध्यक्ष… कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी