शिमला, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप द्वारा सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।
स्वागत के उपरांत पिटरहॉफ में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है।
उन्होंने बताया की भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है।
इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।
अनशन पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, CAS पर लगी रोक हटाने के साथ समय पर वेतन की कर रहे मांग।