रूस -यूक्रेन युद्ध में फंसे हिमाचल के 7 मेडिकल स्टूडेंट्स, सीएम बोले सभी को लाया जाएगा सुरक्षित।
शिमला।रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। यूक्रेन में हिमाचल के भी कई स्टूडेंट्स फंस गए है। इसके अलावा अन्य लोगों के भी यूक्रेन में फँसे होने की सूचना है। जिन्हें देश वापसी के लिए सरकार ने केंद्र के समक्ष मामले को रखा गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुरने कहा कि यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 7 मेडिकल स्टुडेंट्स फसे होने की जानकारी मिली है। मामले को केंद्र के सामने रखा गयाहै। फंसे लोगों की सारी जानकारी विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध है। उम्मीद है कि सभी जल्द सुरक्षित वापिस देश लौटेंगे।
वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सवेदनशील मामला है। सभी बच्चों को वापिस लाने की सरकार की जिम्मेदारी है। एयरलाइन्स ने किराए बढ़ा दिए हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें सुरक्षित वापिस लाने के लिए कदम समय रहते उठाने चाहिए।
More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प