शिमला। प्रसिद्ध रामकथावाचक आचार्य श्री विजय भारद्वाज जी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला प्रवास के दौरान जाखू मंदिर, मां तारा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के नाम के व्यापक प्रचार-प्रसार और रामकथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का संकल्प दोहराया।
आचार्य श्री विजय भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि राम नाम की महिमा अनंत है और कलयुग में भी श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान की भक्ति मनुष्य के जीवन को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिका (यूएसए) में सीईओ जैसे प्रतिष्ठित पद पर कार्य करने के बावजूद आध्यात्मिक जीवन का मार्ग चुना और रामकथा के माध्यम से सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि आज भी संसार में सच्चे प्रेम, त्याग और मर्यादा की आवश्यकता है। त्रेता युग की तरह आज भी राम और रावण जैसी प्रवृत्तियां समाज में मौजूद हैं और प्रत्येक व्यक्ति को यह तय करना है कि वह किस मार्ग का चयन करता है।
आचार्य श्री विजय भारद्वाज ने कहा कि सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। यदि भक्त का समर्पण निष्कपट हो, तो भगवान और माता की कृपा उसे अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से राम नाम का स्मरण, धर्म, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
शिमला में पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का विमोचन, संघ के चार प्रचारकों के जीवन पर आधारित है पुस्तक