शिमला।जिला शिमला में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है पुलिस के प्रयासों के बावजूद भी नशे का काला कारोबार थम नहीं रहा है
ताजा मामले में जिला शिमला के कुमारसैन में पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो 406 ग्राम चरस पकड़ी है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार
पुलिस कर्मचारी शुक्रवार शाम जब चील मोड़ के पास ट्रैफिक चेकिंग/नाकाबंदी पर थे। तभी एक व्यक्ति सड़क मार्ग से एनएच-05 की ओर आ रहा था, जिसने सफेद और लाल रंग का कैरी बैग उठाया था। वह ब्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर डर गए। पुलिस ने बैग में अवैध सामान होने का शक होने पर स्थानीय पंचायत प्रधान मीरा कश्यप को फोन करके मौके पर आने को कहा ।. कुछ देर बाद स्थानीय प्रधान ग्राम पंचायत जार मीरा कश्यप मौके पर आई तभी पुलिस ने कॉन्स्टेबल दलीप को गवाह के रूप में शामिल कर उस व्यक्ति का नाम व पता पूछा।. ब्यक्ति ने अपना नाम मंसाराम ग्राम करमेहड़, पीओ कंडुगड़ तह आनी, जिला कुल्लू बताया। पुलिस ने इसके बाद कैरी बैग की जांच की। बैग के अंदर एक पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे के अंदर काले रंग की गेंद के आकार का पदार्थ मिला, जो चरस थी। 1 किलो 406 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन
शिपकी ला पहुंची किन्नौर और पंजाब के विद्यार्थियों की राखियां, जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज