शिमला, ,प्रदेश के स्कूलो मे वर्ष 2013 से वोकेशनल शिक्षा शुरू हुई थी जिसके लिए ट्रेनरो की भर्ती वीपीटी ( वोकेशनल ट्रेनर प्रोवाइडर ) के तहत हुई है। पिछले 9 वर्षो से सेवाए दे रहे ये ट्रेनर अब सरकार से नियमित करने और शिक्षा विभाग मे शामिल करने की मांग कर रहे है। अगर ऐसा नही करती है तो इन अध्यापकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
आज शिमला मे पत्रकार वार्ता के दौरान व्यवसायिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने बताया कि वे सरकार से मांग कर रहे है कि व्यवसायिक शिक्षको को नियमित करे और स्थाई निती बनाए। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा को और अधिक महत्व दिया गया है और प्रदेश मे 2000 के करीब ऐसे शिक्षक है और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित है। उन्होंने बताया कि शिक्षको को बीटीपी ( वोकेशनल ट्रेनर प्रोवाइडर )के तहत नियुक्ति मिली है और अब सरकार से मांग है कि वोकेशनल ट्रेनर को भी शिक्षा विभाग मे शामिल करे। उन्होंने बताया कि वे सरकार से 20 फरवरी तक उचित कार्रवाई नही की तो वोकेशनल शिक्षक हडताल को मजबूर होगे और संघर्ष के लिए सडको पर उतरेंगे।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी