शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
शहीदी दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ कौल सिंह नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी