शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
शहीदी दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ कौल सिंह नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।