शिमला। राजधानी शिमला में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है । बर्फबारी से यातायात ठप हो गया है शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है और शिमला शहर में ही 3 से 4 इंच बर्फ गिर चुकी है जबकि कुफरी ,ठियोग, नारकंडा में 6 से 7 इंच बर्फ गिर चुकी है बर्फबारी के कारण पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है ।प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। कई इलाकों में बिजली भी नहीं है । ऊपरी शिमला पूरी तरह से यात्रा से कट चुका है। हालांकि शिमला शहर में अभी बिजली व्यवस्था सुचारू है ।मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है वहीं पर भारी पड़ने से शिमला में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग