शिमला पुलिस ने 25 साल पहले मामले में आरोपी को यूपी से पकड़ा ।

शिमला। जिला पुलिस हाईटेक हो गयी है।  अब पुराने केसों को भी सुलझा रही है।
ताजा मामले।में ढली  थाना पुलिस ने 25 साल पुराने मामले में दो आरोपितों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विनोद कुमार पुत्र हरिकृष्णन निवासी डी-32 राजीव कॉलोनी वीपीओ मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और प्रदीप कुमार पुत्र हरिकृष्णन निवासी मकान नंबर 773, शिव ब्लॉक लाजपतनगर जिला गाजियाबाद के तौर पर की गई है। पीओ सैल की टीम पिछले सप्ताह इनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश गई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ढली पुलिस थाना में इन आरोपितों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसमें मारपीट और दंगा कर माहौल बिगाड़ने, सेंधमारी जैसे कई केस दर्ज है। वर्ष 1996 में इनके खिलाफ ढली थाना में आईपीसी की धारा- 147, 148, 149, 325, 452, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था। उसके बाद ये जमानत पर रिहा हो गए थे। इनके खिलाफ अदालत में केस चल रहा है। काफी समय से यह कोर्ट में पेश होने नहीं आ रहे थे। जिसके बाद इन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने इन की तलाश के लिए इनके फोटो और सारी जानकारियां हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के थानों को भेजी थी। पहचान के आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। इन दोनों आरोपितों को शिमला लाया गया है। यहां पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भुटूंगरू ने कहा कि पीओ सैल ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यह करीब 25 साल पुराने मामला है।

About Author