नाहन। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पहाड़ से भूस्खलन होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य 1350 करोड़ रूपए की लागत से चल रहा है। नेशनल हाईवे को बनाने के लिए चार कम्पनियां जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि शिलाई से मिनस पुल तक 25 किलोमीटर का कार्य धतरवाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी कर रही है। सोमवार मिनस के पास नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में कुछ लोग काम में जुटे हुए थे। अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण 3 लोग मलबे की चपेट में आ गए। भूस्खलन होते ही आसपास में काम कर रहे लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि 2 लोगों ने चौपाल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही शिलाई के थाना प्रभारी मस्तराम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि शिलाई के मिनस के पास नेशनल हाईवे में काम करते समय भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त