मंडी : रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर जोगिंदरनगर क्षेत्र के ढेलू में खाई में गिर गई जिसमें 2 लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार जोगिंद्रनगर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार एक कार रविवार सुबह घटासनी से कांगड़ा की ओर जा रही थी मगर जोगिंदरनगर में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे ही घटना का पता स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल भेजा जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय ज्ञानचंद और 39 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप में हुई है घायलों में 43 वर्षीय मुंशीराम, फतेह सिंह व नंदलाल शामिल है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि हादसे में 2 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी