शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के विभिन्न उपायुक्तों के साथ राज्य में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अपने संबंधित जिलों में कोविड-19 से संबंधित उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए साल को मनाने के लिए देश के विभिन्न भागों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए पर्यटकों द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जय राम ठाकुर ने पर्यटकों की अधिक संख्या वाले जिलों के उपायुक्तों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने और जिन क्षेत्रों में कोरोना के मामले सामने आए हैं वहां माइक्रोकंटेमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्तों को अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री ने पी.एस.ए. संयंत्रों के संचालन और अस्पतालों में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी पर भी बल दिया और यदि कोई व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव आता है तो ऐसे व्यक्तियों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष बल देने को कहा।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के लोगों को कोविड के नए वेरिएंट से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी