धर्मशाला :धर्मशाला तपोवन में शीतकालीन सत्र के पहले दिन माहौल काफी तनावपूर्ण रहा है।स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने विधानसभा के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को स्वर्ण आयोग का गठन करने की घोषणा पर मजबूर किया।मुख्यमंत्री ने स्वर्ण समाज के आंदोलन कारियों के बीच मे जाकर मध्यप्रदेश की तर्ज पर हिमाचल में स्वर्ण आयोग बनाने का एलान किया।मुख्यमंत्री ने स्वर्ण समाज को आश्वासन दिया कि आगामी बजट सत्र में सरकार विधानसभा में संवैधानिक रूप से स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर विधेयक लाया जाएगा।
वंही विपक्ष द्वारा लाये गये सदन में अविश्वास प्रस्ताव के स्वीकार न होने पर विपक्ष के वाकआउट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदन के एक तिहाई विधायक यानी 23 विधायक की जरूरत होती है जो विपक्ष के पास नहीं है।विपक्ष मुद्दाहीन है ।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी