शिमला ।राजधानी शिमला के उपनगर ढली में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कमप मच गया जब ढली एचआरटीसी वर्क शॉप में एक इलेक्ट्रॉनिक बस की बैटरी में आग लग गई। वर्करों ने जैसे बस की बैटरी में आग लगते देखा वैसे ही हड़कमप मच गया।। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुच कर आग बुझाने की कोशिस की ओर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। वर्कशाप में काम कर रहे वर्करों ने तुरन्त बैटरी को निकाल कर खुले मैदान में रख दिया जिससे खुले में आग भड़कती रही और धुंवा हो गया।
तभी अग्निशमन कि गाड़ी मोके पर पहुंची और आग बुझना शुरू किया।। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। वर्कशाप में अन्य गाड़िया भी थी यदि समय पर आग पर काबू नही पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
आग के कारणों का पता नही चला है। गौरतलब है कि बीते कल चौपाल में एक
ऐतिहासिक मन्दिर जलकर राख हो गया था। सर्दियों में आग जनि के मामले बढ़ जाते है।ऐसे में विभाग ने लोगो को अलर्ट भी किया है कि आगजनी के प्रति सावधानी बरतें ।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी