शिमला । अंतर्राष्ट्रीय फि ल्म महोत्सव ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में शुक्रवार को शुरू हो गया है। इस महोत्सव का
शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.एस कुंडू ने किया।

इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डा पंकज ललित उपस्थित रहे। फिल्म महोत्सव के पहले दिन सेंट्रल जेल कांडा शिमला में फि ल्म महोत्सव की समानांतर स्क्रीनिंग की गई और इसका उद्घाटन एस.पी जेल द्वारा किया गया। महोत्सव की शुरुआत ईवा मिस्टर सोहन लाल से हुई। शुक्रवार को कुल 8 फि ल्में दिखाई गईं, जिनमें शमास नवाब सिद्दीकी की जीरो किलोमीटर्स और डा संतोष पठारे की सुमित्रा भावे, ए पैरेलल जर्नल शामिल हैं। हट्टी, हम मौजूद हैं, विवेक तिवारी और ब्रेकिंग द आइस बाय, डा देवकन्या ठाकुर हिमाचली फि ल्म निर्माताओं की फि ल्में दिखाई गईं और दर्शकों ने उनकी सराहना की। सज्जाद सुलेमानी की 12 बजे बनी ईरानी फि ल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तीन दिनों तक चलने वाले इस फि ल्म महोत्सव में राष्ट्रीय और 58 फि ल्मों का प्रदर्शन होगा। फि ल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए 35 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फि ल्म निर्माता शिमला आए हुए हैं। इस महोत्सव का आयोजन हिमालयन वेलोसिटी द्वारा भाषा कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार