शिमला : जिला शिमला में भी नशे का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिला के ग्रामीण इलाकों में भी ये अपने पैर पसार रहा है। नशे का काला कारोबार दूरदराज के गांव तक फैलता जा रहा है।वही शहर में अपना जाल तेजी से फैल रहा है।
ताजा मामला जिला के चौपाल क्षेत्र का है। यहां पर नेरवा के के पास पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान गांव व डाकखाना नेरवा के कृष्ण मंगलेट से 4.95 ग्राम चिट्टा/स्मेक बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह युवक चिट्टा के साथ जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा मामला शिमला शहर का है। यहां पर चक्कर बैरियर के समीप पेट्रोलिंग के दौरान सेक्टर-2, न्यू शिमला निवासी मोती शर्मा से 42.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।
जनाकारी के अनुसार पुलिस जब गुरुवार देर शाम गस्त पर थी तब सूचना के आधार पर चक्कर बेरियर पर जब युवक की तलासी ली तो उसके पास 42.74ग्राम। चिट्टा मिला । इस मामले की जांच एलएएसआई रमेश लता कर रहीं हैं।
दोनों मामलों में पुलिस ने एनडी एन्ड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियो से यह पता लगा।रही है की यह चिट्टा कहा से लाये थे और कहा बेचना था। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नेरवा व शिमला शहर में चिट्टा पकड़ा है मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार