शिमला। शहर में बीते 10 दिन पहले चाेरी हुई पांच गाड़ियाें के मामले काे पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों में शिमला में वाहन चोरी (पिक-अप) की छह घटनाएं हुई हैं। जिसमें थाना-सदर के तहत 1, थाना-पश्चिम 2, थाना-ढल्ली 1 अाैर पीएस-ईस्ट में 1 गाड़ी चोरी हो गई थी। इसलिए, इन घटनाओं में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अाेर से थानावार विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस की इस टीम ने दो आरोपी सुनील कुमार उर्फ काकू पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम- लदरौर तहसील भोरंज जिला- हमीरपुर अाैर श्याम लाल पुत्र बाबू राम निवासी जुखाला जिला बिलासपुर 35 वर्ष काे गिरफ्तार काे सबसे पहले गिरफ्तार किया। शिमला पुलिस की टीम ने चाेरी की गई सभी पांच गाड़ियां अब बरामद कर ली है। इसके अलावा एक आरोपी अजय कुमार पुत्र हेम राज, वीपीओ-धंगर, तहसील-घुमारवीं, जिला-बिलासपुर काे भी थाना ढल्ली की पुलिस टीम ने जिला-बिलासपुर के धनगर से गिरफ्तार किया है। इसी घटना में दो नामित आरोपी अवतार सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी मोरिंडा, रोपड़, पंजाब उम्र 60 वर्ष और संदीप कुमार उर्फ चीनू पुत्र तुलसी राम गांव- डकोली, तहसील घूमरवीं जिला बिलासपुर आयु 42 वर्ष काे पीएस सदर, शिमला ने रोपड़ पंजाब से गिरफ्तार किया है।
शिमला में हो रही गाड़िया चोरी मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।