शिमला: राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह के निजी आवास होली लाॅज पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह एक कद्दावर नेता थे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश और विशेष रूप से हिमाचल ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को उनकी सादगी, मानवता और परोपकारी स्वभाव के लिए देश और प्रदेश की जनता सदैव उनका सम्मान करेगी। एक राजनेता और मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाएं और योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
राज्यपाल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह