शिमला,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त के निर्देशानुसार व प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल व यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल की लोकसभा उपचुनाव मंडी, विधानसभा उपचुनाव जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर व अर्की के लिए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर व यंग ब्रिगेड प्रदेश संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू को प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए महिला पर्यवेक्षक व यंग बिग्रेड पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही विधानसभा सहित प्रभारी भी लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में लगाए गए महिला सेवादल व यंग ब्रिगेड के प्रभारी विधानसभा सहित गतिविधियों की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय व प्रदेश कंट्रोल रूम में भेजेंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने महिला कांग्रेस सेवादल व यंग बिग्रेड की उप-चुनावों के लिए की तैनाती


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग