चम्बा : हिमाचल प्रदेश में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसा चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां के समीप पेश आया, जहां एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें से 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है व राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह बस लिलह से चंबा की और आ रही थी। जैसे ही बस सरेंई नामक स्थान पर पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि बस घर पर नहीं गिरी, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। प्रशासन सहित स्थानीय लोग घायलों को प्राथमिक उपचार देने में जुटे हुए हैं। घटना के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
चंबा में यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त ,15 यात्री घायल


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला