शिमला : पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूदपर्यटन नगरी शिमला में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। इस का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस रोज़ाना ही नशे के सौदागरों को पकड़ रही है। देर रात भी पुलिस ने शिमला में दो अलग-अलग स्थानों पर चिट्टा व हीरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने ढली पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति को समिट्री टनल के पास 1.35 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के सत्यम के रूप में हुई है। ये व्यक्ति समिट्री-संजौली एम्बुलेंस सड़क पर आ रहा था। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने इसे शौचालय के समीप रोका, तथा जब तलाशी ली गई तो इससे चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में एनडी एंड पीएस के तहत मामला दर्ज किया है तथा आगामी जांच की जा रही है।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद