सोलनI: हिमाचल में उपचुनाव शेड्यूल जारी हो चुका है। लोकसभा-विधानसभा की चार सीटों के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होना है । उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ स्वर्गीय राजा वीरभद्र के विधानसभा क्षेत्र अर्की का उप चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीँ अर्की विस् क्षेत्र से दिवाकर देव शर्मा प्रबल दावेदार माने का रहे हैं। यही नहीं अर्की से युवाओं की पहले पसंद भी दीवाकर देव शर्मा बन रहे हैं।
उपचुनाव तिथि घोषित होने के बाद अर्की विधानसभा उपचुनाव में टिकट को लेकर सरगर्मीयां तेज हो गई हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग को लेकर नगरनिगम शिमला के वार्ड नम्बर 7 के कांग्रेस पार्षद व अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा ने दावेदारी की है। वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी दिवाकरदेव शर्मा पर विश्चास जता रही है। #दिवाकर देव शर्मा का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है, तो वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करँगे।
#दिवाकर देव शर्मा का परिचय,
दिवाकर देव शर्मा पिछले 20 सालों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्ययालय में बतौर अधिवक्ता है, इसके साथ ही मज्याठ वार्ड के पार्षद हैं। पार्षद रहते हुए 4 सालों में वार्ड में बहुत से विकास कार्यों को अंजाम दिया है। दिवाकर देव शर्मा अर्की के स्थायी निवासी हैं, और बडोग पंचायत के धार ब्रह्मणा पंजपिपलू गावँ के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त पहले #युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वहीं मौजूदा समय मे प्रदेश कांग्रेस लीगल कमेटी सेल और जिला सचिव पद पर सेवाएं दे रहे है। इन्होंने अर्की विस् क्षेत्र भी कई मुद्दों पर आवाज उठाई है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी