शिमला। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है पुलिस की सख्ती के बाद भी नशा तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं पुलिस आए दिन नशा तस्करों को पकड़ रही हैं ।ताजा मामले में ढली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढली बाईपास मार्ग पर एक निजी होटल से दो चिट्टा तस्करों को पकड़ा है पुलिस मामले की जांच कर रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम ढली पुलिस जब गश्त पर थी तो लोगों से सूचना मिली कि ढली बाईपास पर एक निजी होटल में चिट्टा तस्कर ठहरे हुए हैं पुलिस ने जब मौके पर जाकर तलाशी ली तो वहां एक महिला व पुरुष तस्कर से 62 ग्राम चिट्टा बरामद किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिट्टा तस्कर गुरविंदर सिंह और संजना पंचकुला हरियाणा से शिमला चिट्टा बेचने आए थे और बाईपास रोड पर एक निजी होटल में ठहरे थे । यहीं से युवाओं को चिट्टा बेचने का धंधा शुरू किया स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता लगा उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ कर रही है गौरतलब है कि शिमला पुलिस ने बीते 15 दिनों के भीतर पूछताछ के आधार पर विदेशी नागरिकों को भी चिट्टा तस्करी में पकड़ा है ।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी