शिमला, जिले में।सड़क हादसे थमने का नाम।नही ले रहे है।आये दिन सड़क हादसों में।मासूमो की जान जा रही है। ताजा मामले में
शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक लुढ़कता हुआ काफी नीचे जा गिरा।गिरते ही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे जो घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया है। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली।कि शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक जो सेब लेकर जा रहा था अचानक अनियन्त्रित हो कर सड़क से नीचे पलट गया
जोर से धमाके की आवाज सुनने पर स्थानीय लोगो ने जा कर देखा तो ट्रक गिरा था। सूचना।मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 3 घायलों को आईजीएमसी भेजा ,जहाँ घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों काअभि पता नही लगा है
डीएसपी कमल वर्मा ने मामले।की पुस्टि।की।है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी