शिमला।कोटा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट जिला शिमला द्वार खंड विकास की मुख्य कमेटियों के सभी चेयरमैनों के साथ बैठक की। इन सभाओं को जिला शिमला के चेयरमैन कुलभूषन शर्मा ने संबोधित कर कोटा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में बताया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। संस्था आगे कैसे कार्य करेगी, इसकी जानकारी भी दी गई। इस दाैरान वाइस चेयरमैन मीनाक्षी चौहान व सचिव देशराज मस्ताना ने भी शिरकत की। इस सभा के दौरान जिला की सब कमेटी के चेयरमैन अनिकेत, मति अनिता रपटा, रिता चौहान, हरिंदर सिंह, यशपाल सिंह, सरोज चंदेल, रविंद्र वर्मा, अजय कुमार, उषा देवी और वाइस चेयरमैन अरूणा चौहान तथा ब्लॉक की मुख्य कमेटी के चेयरमैन बसंतपुर से आशा देवी, मशोबरा से सुनिता देवी, रोहडू से रीता शर्मा, छवारा से शशी कला, ननखरी से तृषा मेहता, नारकांडा से मनीष राजटा, जुब्बल-कोटखाई से अमन चौहान, रामपुर से चेशवर प्रसाव व ठियोग से बन्नी चौहान उपस्थित रहे।
कोटा एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक आयोजित


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी