शिमला। जिले में जंगली जानवरों का आतंक कम नही हो रहा है।पहाड़ी इलाको में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है आये दिन कभी तेंदुआ तो कभी भालू इंसानों को अपना शिकार बना रहे है।
ताजा मामले में उपमंडल चौपाल के तहसील नेरूवा की ग्राम पंचायत मुंडली व ग्राम पंचायत भराणू के दो व्यक्ति पर आज सुबह जंगल नावी (शिल्ला) में भालूओं द्वारा हमला किया गया है ।
जिससे दोनों व्यक्तियों को काफी चोटे आई है । घायल व्यक्तियों में कृष्ण लाल पुत्र लायक़ राम गांव मुडोचली डाकघर भराणू तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म करीब 30 वर्ष
व रोहित पुत्र स्व०कलीराम गांव टिपरोग डाकघर भराणू तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म करीब 25 वर्ष है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ये दोनों व्यक्ति आज प्रातः अपने घर से जंगल की ओर लकड़ियां बनाने के लिए निकले थे । जेसे ही यह लोग जंगल के बीच रास्ते में पहुंचे तो अचानक तीन भालूओं ने इन पर हमला कर दिया । इन दोनों ने भाग कर अपनी जान बचा ली है । परिवार के सदस्यों व गांव के लोगों द्वारा इन दोनों व्यक्ति को घायल अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया है । प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्तियों को शिमला रेफर कर लिया है । दोनों के चेहरे व शरीर में काफी छोटे आई है ।
गोरतलब है कि इन दिनों गांव वासी जंगलों में जा कर लड़कियां व घास लाने का काम करते है। क्यों कि आगे सर्दियां शुरू होने से सूखी लकड़ियां लाने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में दिन दिहाड़े भालू के हमले से लोगो मे दहशत फैल गयी है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी