शिमला।जिले में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे हैं जिले में आए दिन महिलाओं लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं जागृति अभियान के बाद भी दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहा है ताजा मामले में राजधानी शिमला में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है यह दुष्कर्म ट्रक में किया गया है पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल चौपाल में रविवार को दुष्कर्म की एक घटना की सूचना मिली, जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि एक 34 वर्षीय मुख्य आरोपी ने कल एक ट्रक नंबर एचपी 63,9174 में उसके साथ दुष्कर्म किया किया और 27 वर्षीय एक अन्य आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिक लड़की ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी तो ट्रक चालकों ने उसे लिफ्ट दी और रास्ते में ट्रक रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया
दोनों आरोपी स्थानीय हैं और पेशे से ड्राइवर हैं। विचाराधीन ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों को भी ट्रैक कर हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
शिमला में नाबालिक लड़की के साथ ट्रक में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह