शिमला:देश भर में किसानो की हो रही दुर्दशा के मुद्दे पर अब भारतीय किसान संघ ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भारतीय किसान संघ किसानों के मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को देश भर में 555 जिलों पर आंदोलन करेगा
।यह जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में दी । उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को न्यूमतम समर्थन मूल्य से नुकसान हो रहा है।।क्यों कि उनकी लागत उससे अधिक पर रही है।जिससे किसानो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमदेव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही मूल्य नही मिल पा रहा है जिससे किसान घाटे में जा रहा है।
उनका कहना था कि किसानों की हालत बत्तर होती जा रही है ।किसानो की दशा सुधारने ओर उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश मे 555 जिलों में प्रदर्शन करेगा और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे। सोमदेव ने कहा कि उनकी मांग है कि एक एक्ट बनना चाहिए । जिसमे रेट तय होना चाहिए जिससे किसानों को उनका न्यूनतम समर्थम।मूल्य मिले जिससे किसानो को नुकसान ना हो और यदि कोई इससें नीचे खरीदता है तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।। उनका कहना था कि वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नही मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है लेकिन अधिकतर किसानो को नुकसान ही हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने कहा है कि अब किसानो पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा ओर यदि सरकार उनकी मांग नही मानती है तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा।


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग