शिमला:प्रदेश आम आदमी पार्टी ने बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह से इस्तीफा मांगा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा है कि बागवानी मंत्री को बागवानी की कोई समझ नही है। उनका बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। खुले में सेब बेचने के बयान देने वाले को बागवानी मंत्री बने रहने का कोई हक़ नही है। वह खुद बागवानों का हाल जानने कहीं जाते नही है लेकिन जो मंत्री जा रहे हैं वह अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। उनके बयानों पर एसएस जोगटा ने आपत्ति जाहिर की है।
उनका कहना है कि बागवानी हिमाचल में बागवानी के आजीविका का मुख्य साधन है और किसान बड़ी मेहनत से इसे तैयार करते है ऐसे में बागवानी मंत्री का दिया गया बयान प्रदेश के किसानों को मायूस करता है उन्होंने कहा है कि प्रदेश के बागवान मंत्री के इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा है जयराम सरकार बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह से तुरंत इस्तीफा ले और बागवानी मंत्री किसी और को बनाएं जो बागवानों की समस्या का समाधान कर सके।
जोगटा ने कहा है कि बागवानी मंत्री सेब को सड़कों पर मूंगफली की तरह बेचने को कह रहे है। जबकिं जिस बागवान की 5000 पेटी सेब की होती है वो।सड़क पर कैसे बेचे
जोगटा ने कहा कि सरकार एक ऐसा मंत्री बनाए जो बागवानों की समस्या का समाधान करें उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह किताब घट गए हैं 300रुपय तक सेब की पेटी मिल रही है।उनका कहना था कि सेब बाहुल कोई मंत्री होता जैसे बरागटा या गोबिंद ठाकुर वो बागवानों की समस्या को समझते हैं उन्होंने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह यह बता रहे हैं बागवान करेट में लेकर जेब बेचे।उनका कहना।था कि महेंद्र सिंह को पता ही नही है कि रॉयल सेब क्या होता,गोल्डन क्या होता,या सेब की अन्य वेराइटी के बारे में जानकारी नही है और वो गेर जिम्मेदराना बयान दे।रहे।है
More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला