October 23, 2026

  आईएसबीटी में लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

शिमला।राजधानी शिमला के आईएसबीटी के समीप  एक व्यक्ति के साथ हुए हैं लूटपाट मामले में पुलिस ने  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को  को जैसे ही सूचना मिली एक व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपी जिसमें रमेश 46 साल भागचंद 23 आकाश 23 साल को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है गौरतलब है की  6अगस्त  देर शाम जब एक दुकानदार शारु  नामक व्यक्ति जब अपने घर जा रहा था तभी  आईएसबीटी के समीप टूटी रेन शेल्टर में 3 लोग बैठे थे।उन्होंने आकर उंसके साथ बतमीजी की।
ओर उसका बैग ले कर भाग गए जिसमे 17000 रुपय थे। पीड़ित ब्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात मामले में मामला।दर्ज कर जांच शुरू की थी
गोरतलब है कि छीना झपटी के मामले पहले में रेलवे ट्रैक पर होते रहते थे।लेकिन पुलिस गश्त ओर सख्ती के कारण ये घटनाएं बन्द हो गयी थी लेकिन अब यह वारदात फिर से शुरू होने लगी है। आईएसबीटी मे ही  5 साल पहले पैसों को लेकर ही एक नेपाली की हत्या हो गयी थी । वही जनवरी में ही टूटी कंडी को जाने वाले मार्ग पर  ड्यूटी से घर जा रहे ब्यक्ति की पिट कर हत्या कर दी गई थी।और अब इस लूट की घटना से लोगो मे दहशत फैल गयी है। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

About Author

You may have missed