शिमला,
शिमला में रविवार शाम आईजीएमसी मेडिकल कॉलेज के छात्रों और संजौली कॉलेज के छात्रों के बीच झड़प हो गई। घटना मे
, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
जानकारी अनुसार एमबीबीएस कर रहे छात्रों और संजौली कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो अचानक बेकाबू होकर झगड़े में बदल गई। जब मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अपने साथियों के साथ मारपीट की खबर मिली, तो होस्टल से कई छात्र मौके पर पहुंच गए। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस झड़प में करीब छह छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार बयान मिलने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल झगड़े की असली वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि यह घटना उस समय हुई है जब शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट चल रहा है। दरअसल, जिस स्थान पर झगड़ा हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण का समारोह होना है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेने वाले हैं।
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रविवार को ही शिमला पहुंची हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा रखी है। फिर भी इस तरह छात्रों के भिड़ने की घटना सामने आई है।
आईजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉक्टर महेश ने बताया कि उनके पास दो गुटों में मारपीट के मामला आया है जिसमें एक डॉक्टर का गत है दूसरा गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों का घट है जिम मारपीट हुई है और 6 लोग को जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India