शिमला।रोहड़ू मामले में न्याय की मांग को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रोहड़ू मामले में न्याय की मांग को लेकर तहसीलदार शिमला ग्रामीण से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त शिमला और प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। मोर्चा के अध्यक्ष देशराज ने कहा कि जब तक मामले में न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस गंभीर मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा तहसीलदार से मिला


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद