शिमला। अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला शिमला इकाई की बैठक कसुम्पटी के बल्देया में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिंदी कल्याण द्वारा की गई। जिसमें प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम राम नेगी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश समन्वयक राजेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला शिमला के महासचिव शक्त राम कश्यप एवं ब्लॉक के अध्यक्ष योगेंद्र पाल भी मौजूद रहे। इसमें स्थानीय लोगों ने और संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भारी संख्या में भाग लिया। जिला अध्यक्ष बिंदी कल्याण ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में अपने विचार रखें और कहा कि जल्द ही शिमला के अंदर आम सभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा


More Stories
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला