शिमला: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जी अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वाश हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल मे तीन बजट दिए जो कि एतिहासिक है।
उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नही है इसकी प्रेक्टिकल सम्भवना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है।
उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल हमारे बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लॉकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है ।
हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश मे चर्चित है , हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे पूरे विश्व मे पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है।
उन्होंने कहा मैंने आपने संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है।
हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इनको दुनिया तक पहुचना है।
उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहाँ ज़मीन मिलेगी हम खेलो को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे लेजाने में काम करे।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी