शिमला हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सिबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है
माचल प्रदेश राज्य ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले में सीबीबीआइ ने पहली गिरफ्तारी की है। इस मामले में सुबूतों से छेड़छाड करने के आरोप में निलंबित शिमला पुलिस के एएसआइ पंकज को उनके गांव बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
उसे सोमवार को सीबीआइ अदालत शिमला में पेश किया जाएगा। सीबीआइ की दिल्ली से 10 सदस्यीय टीम आई है, जिसने सारी प्रक्रिया की है। इस मामले को लेकर जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पंकज पर आरोप है कि जब विमल नेगी का शव बरामद किया गया तो उसने उनकी जेब से पेनड्राइव को निकाला और उससे छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। इस संबंध में एक वीडियो रिकार्डिंग भी वायरल थी, जिसकी सीबीआइ ने जांच की है।विमल नेगी मौत मामले को लेकर उनकी पत्नी किरण नेगी और उनके स्वजन ने उर्जा निगम के अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व हत्या जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में प्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआइ के सुपुर्द की है।
आखिर किसके कहने पर की सुबूतों से छेड़छाड़
सीबीआइ इस जांच में जुटी है कि आखिर निलंबित एएसआइ पंकज ने किसके कहने पर सुबूतों के साथ छेड़छाड की, जबकि वह न तो उस एसआइटी में शामिल था जिसे विमल नेगी मौत मामले को लेकर गठित किया गया था। बताया जा रहा है कि अब पंकज के बाद इस मामले में शामिल और भी गिरफ्तार हो सकते हैं, जिसके तहत सुबूतों से छेड़छाड़ की गई।


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला