शिमला.शिमला में फेमस बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के लापता तीनों बच्चों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। तीनों रविवार शाम को शिमला के ही कोटखाई के चैथला में मिले। यहां से पुलिस ने एक किडनैपर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने फिरौती के लिए तीनों को किडनैप किया था।
तीनों को गाड़ी में ले गया था। उस गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस पर दिल्ली का नंबर पर है। आरोपी सुमित शिमला के लोअर बाजार का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
तीनों बच्चे छठीं क्लास के स्टूडेंट हैं। इनमें एक हिमाचल के कुल्लू, दूसरा पंजाब के मोहाली और तीसरा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। इन बच्चों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश हैं। अंगद करनाल का रहने वाला। उसके चाचा पप्पू लाठर कांग्रेस नेता हैं। लाठर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि लाठर के हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अच्छे संबंध हैं।क्षाबंधन के दिन आउटिंग गेट पास लेकर घूमने निकले थे
पुलिस के मुताबिक ये तीनों रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त) दोपहर 12:09 बजे आउटिंग गेट पास लेकर माल रोड तक घूमने के लिए गए थे। आउटिंग गेट पास की सीमा 5 बजे खत्म होने के कई घंटे तक तीनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन उन्हें अपने स्तर पर तलाश करता रहा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद न्यू शिमला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू की। SHO मनोज ने कहा के CCTV फुटेज में तीनों बच्चे लास्ट बार स्कूल के मेन गेट पर दिखे थे।
तीनों बच्चों के परिजन शिमला पहुंचे
पुलिस से जानकारी मिलने के बाद रविवार को बच्चों के परिजन शिमला पहुंचे। वह स्कूल से एक किलोमीटर दूर होटल में ठहरे हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चे घर भी नहीं आए।
पहले भी बच्चों के लापता होने की घटनाएं हो चुकीं
इससे पहले भी शिमला में कई बार अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं से बच्चों के लापता होने की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही शिमला के संजौली स्थित निजी स्कूल से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया था। इसके अलावा, संजौली स्थित बौद्ध मठ से भी बौद्ध भिक्षुओं के लापता होने की दो घटनाएं पहले घट चुकी हैं।


More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान