शिमला।हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने गौ हत्या के संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों राज्यों के पुलिस अधीक्षकों ने इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस अपराध के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा था, जिसे तोड़ने के लिए गहन जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गौ हत्या के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। साथ ही, गौ मांस की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अब तक लगभग 12 गौ हत्याओं की पुष्टि की है और महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं।
दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मामले में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह